Moto Edge 70 आ रहा है धमाल मचाने, जानिए फीचर्स और कीमत

Motorola का नया स्मार्टफोन Moto Edge 70 भारत में 15 दिसंबर को लॉन्च हो चुका है। यह डिवाइस मिड-प्रिमियम सेगमेंट में अपनी शानदार डिज़ाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और हाई-एंड फीचर्स की वजह से काफी चर्चा में है। नीचे हम इसके फीचर्स, कैमरा, बैटरी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे मे बात करेंगे।

Moto Edge 70 price in India

भारत में Moto Edge 70 की कीमत लगभग 29,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। Flipcart लॉन्च ऑफर्स के तहत बैंक डिस्काउंट भी दे रहा है, जिससे इसकी कीमत 2 से ढाई हजार तक कम हो जाती है।

Moto Edge 70

Moto Edge 70 का डिज़ाइन और डिस्प्ले

Moto Edge 70 में 6.7 इंच का 1.5K extreme Amoled डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस 450nits है, जिससे धूप में भी डिस्प्ले साफ दिखाई देता है। फोन का डिज़ाइन काफी स्लिम और हल्का है, जिससे यह हाथ में प्रीमियम फील देता है।

Moto Edge 70 का परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के लिए Moto Edge 70 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर डेली यूज़, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है। फोन Android 16 के लेटेस्ट वर्ज़न पर चलता है और Motorola का क्लीन hello UI मिलता है, जिसमें फालतू ऐप्स नहीं दिए गए हैं।

कैमरा फीचर्स और फोटो क्वालिटी

Moto Edge 70 का कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। कैमरा सेटअप से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है और फोटो क्वालिटी डे-लाइट और लो-लाइट दोनों में अच्छी रहती है।

बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट

Moto Edge 70 में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में पूरे दिन चल जाती है। इसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो जाता है। फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

Moto Edge 70

साउंड, प्रोटेक्शन और अन्य फीचर्स

इस स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Atmos को सपोर्ट करते हैं। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा Moto AI से जुड़े कई स्मार्ट फीचर्स भी इसमें देखने को मिलते हैं।

क्या Moto Edge 70 खरीदना सही रहेगा

अगर आप लगभग 30,000 रुपये के बजट में एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें शानदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, बेहतरीन कैमरा और क्लीन Android एक्सपीरियंस मिले, तो Moto Edge 70 एक मजबूत विकल्प बन सकता है। अपने फीचर्स और कीमत के हिसाब से यह फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में अच्छी टक्कर देता है।

OnePlus Pad Go 2: बड़ा डिस्प्ले, मजबूत बैटरी और स्टाइलस सपोर्ट वाला नया टैबलेट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top