Tata Motors ने अपनी मशहूर SUVs – Tata Harrier Safari Adventure X वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये नए वेरिएंट दिखने में शानदार हैं और अब पहले से भी ज्यादा प्रीमियम और एडवांस फीचर्स से लैस हैं।
Tata Harrier Safari Adventure X में क्या खास है?
Tata Harrier Safari Adventure X को खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो पावर, सेफ्टी और स्टाइल – तीनों को साथ चाहते हैं।
कीमतें (एक्स-शोरूम):
Harrier Adventure X – ₹18.99 लाख
Harrier Adventure X+ – ₹19.34 लाख
Safari Adventure X+ – ₹19.99 लाख
फीचर्स जो बना दें इसे खास:
पावरफुल इंजन:
Tata Harrier Safari Adventure X में 2.0 लीटर डीज़ल इंजन मिलता है, जो 168 bhp की ताकत और 350 Nm का टॉर्क देता है। ये इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आता है।
शानदार लुक और इंटीरियर:
Harrier में 17 इंच के अलॉय व्हील्स और Safari में 18 इंच के अलॉय मिलते हैं।
Harrier में Onyx Trail थीम और Safari में Adventure Oak थीम वाला इंटीरियर देखने को मिलता है।
टेक्नोलॉजी से भरपूर:
डुअल 10.25 इंच की स्क्रीन (ड्राइवर डिस्प्ले + टचस्क्रीन)
पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
sefti और ADAS:
Tata Harrier Safari Adventure X में लेवल-2 ADAS फीचर्स हैं, जैसे:
अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल
ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग
लेन कीप असिस्ट
दोनों गाड़ियों को भारत सरकार की सुरक्षा रेटिंग में 5-स्टार मिले हैं।
1.99 लाख की Hero बाइक हुई फ्लॉप? hero mavrick 440 discontinued कंपनी ने वेबसाइट से हटाया!
कम वेरिएंट, आसान फैसला
Tata Motors ने अब Harrier और Safari की वेरिएंट लिस्ट को छोटा कर दिया है ताकि ग्राहकों को फैसला लेना आसान हो:
Harrier में अब सिर्फ 6 वेरिएंट
Safari में अब सिर्फ 5 वेरिएंट
इनमें सबसे खास वेरिएंट है – Tata Harrier Safari Adventure X
—
आखिर में – क्यों खरीदें?
अगर आप ₹19 से ₹20 लाख के बजट में कोई SUV खरीदने की सोच रहे हैं जो दिखने में शानदार हो, फीचर्स से भरपूर हो और सबसे जरूरी – सुरक्षित हो, तो Tata Harrier Safari Adventure X एक बेहतरीन विकल्प है।